SBI Life Smart Platina Young Achiever 2025 – Full Review, Benefits & Latest Returns
SBI Life Smart Platina Young Achiever – 2025 में सबसे बेस्ट चाइल्ड प्लान? पूरी डिटेल्स, कैलकुलेशन, रियल उदाहरण और मेरी ईमानदार राय नमस्ते दोस्तों! अगर आप 30 दिन से 15 साल के बच्चे के पैरेंट/ग्रैंडपैरेंट हैं और चाहते हैं कि अगले 15-25 साल बाद आपके बच्चे के हाथ में करोड़ों का फंड हो – बिना किसी मार्केट रिस्क के और वो भी सिर्फ 7 या 10 साल प्रीमियम भरकर – तो SBI Life का Smart Platina Young Achiever अभी का सबसे पावरफुल गारंटीड चाइल्ड प्लान है। मैंने इस प्लान पर पहले ही एक डिटेल्ड YouTube वीडियो बनाई है - लेकिन आज इस ब्लॉग में ब्रोशर + वेबसाइट + लेटेस्ट रेट कार्ड (अप्रैल 2025) के आधार पर A से Z तक सब कुछ कवर करने जा रहा हूँ – ताकि आपको कहीं और जाने की जरूरत न पड़े। 1. प्लान का पूरा नाम और टाइप पूरा नाम : SBI Life Smart Platina Young Achiever यूलिप है या ट्रेडिशनल? → पूरी तरह ट्रेडिशनल (Non-Linked, Non-Participating, Individual Savings Life Insurance Plan) रिस्क लेवल : जीरो मार्केट रिस्क – 100% गारंटीड रिटर्न्स 2. इलिजिबिलिटी चार्ट (2025 अपडेटेड) पैरामीटर मिनिम...